F khabar

Bihar Board 11th Third Merit List 2026 कब तक जारी होगी?

 Bihar Board 11th Admission 2026: जानें कब आएगी Third Merit List और कब से शुरू होगा Spot Admission?

BSEB Intermediate Admission 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अंतर्गत सत्र 2026-28 के लिए कक्षा 11वीं (इंटरमीडिएट) में नामांकन की प्रक्रिया ज़ोरों पर है। ऑनलाइन फेसिलीटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (OFSS) पोर्टल के माध्यम से प्रथम और द्वितीय चयन सूची (First & Second Merit List) के आधार पर एडमिशन की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।

अब उन लाखों छात्रों को बेसब्री से इंतज़ार है जिनका नाम शुरुआती सूचियों में नहीं आ पाया है। छात्र लगातार दो सवाल पूछ रहे हैं— तीसरी मेरिट लिस्ट कब आएगी? और  स्पॉट एडमिशन (Spot Admission) कब से शुरू होगा? आइए इस आर्टिकल में इन सभी सवालों के जवाब विस्तार से जानते हैं।

 Bihar Board 11th Admission 2026: मुख्य तिथियां (Important Dates)

बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन की पूरी समयसीमा को समझने के लिए नीचे दी गई तालिका को देखें:

 मुख्य इवेंट (Events) and संभावित/निर्धारित तिथियां (Dates) 

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत : 08 अप्रैल 2026

प्रथम मेरिट लिस्ट :– 05 मई 2026 

द्वितीय मेरिट लिस्ट :– 29 मई 2026 

द्वितीय मेरिट लिस्ट के तहत अंतिम तिथि:– 02 जून 2026 

तीसरी मेरिट लिस्ट  :– 5 जून 2026 (संभावित)

स्पॉट एडमिशन (Spot Admission) की शुरुआत:- तीसरी लिस्ट के नामांकन के बाद (जून के अंतिम सप्ताह में)

Bihar Board 11th Third Merit List 2026 कब तक जारी होगी?

बिहार बोर्ड ने 29 मई 2026 को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की थी, जिसके आधार पर स्कूलों और कॉलेजों में 2 जून 2026 तक एडमिशन लिए गए। इसके बाद बोर्ड को कॉलेजों से खाली सीटों का डेटा (Daily Update) प्राप्त हो रहा है।

 संभावित तारीख: OFSS Bihar 11th Third Merit List 2026 10 जून  जारी की जा सकती है।

 क्या करें छात्र: जिन छात्रों ने ‘Slide-Up’ (स्लाइड-अप) विकल्प का उपयोग किया है या जिनका नाम अब तक किसी लिस्ट में नहीं आया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे लगातार OFSS के आधिकारिक पोर्टल (ofssbihar.net) पर अपनी नजर बनाए रखें।

Spot Admission (स्पॉट एडमिशन) कब से शुरू होगा?

स्पॉट एडमिशन उन छात्रों के लिए आखिरी और सबसे महत्वपूर्ण मौका होता है, जिन्हें मेरिट लिस्ट के आधार पर कोई सीट आवंटित नहीं हो पाती या जो किसी कारणवश ऑनलाइन आवेदन करने से चूक गए थे।

 1. शुरुआत कब होगी: स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया लथर्ड मेरिट लिस्ट के तहत नामांकन समाप्त होने के ठीक बाद शुरू की जाएगी। उम्मीद है कि जुलाई 2026 के आखिरी हफ्ते या अगस्त के शुरुआती दिनों में  इसके लिए आवेदन पोर्टल खोला जाएगा।

 2. कौन ले सकता है भाग:

   1. वे छात्र जिनका नाम तीनों में से किसी भी मेरिट लिस्ट में नहीं आया।

   2. वे छात्र जिन्होंने अभी तक OFSS पर रजिस्ट्रेशन ही नहीं कराया था (उन्हें नया आवेदन करने का मौका मिलता है)।

   3. वे छात्र जिन्होंने मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद भी किसी वजह से कॉलेज में एडमिशन नहीं लिया (इनका पुराना आवंटन रद्द मानकर इन्हें स्पॉट में मौका दिया जाता है)।

 Third Merit List और Spot Admission के लिए जरूरी दस्तावेज (Documents Required)

यदि आप तीसरी लिस्ट या स्पॉट राउंड में एडमिशन की तैयारी कर रहे हैं, तो इन दस्तावेजों को पहले से तैयार रखें ताकि ऐन वक्त पर कोई परेशानी न हो:

 1. मैट्रिक (कक्षा 10वीं) का मार्कशीट (Marksheet)

 2. मैट्रिक का रोल कोड, रोल नंबर और जन्म तिथि

 3. ओएफएसएस इंटिमेशन लेटर (Intimation Letter) या कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म (CAF) की कॉपी

 4. आधार कार्ड (Aadhaar Card)

 5. पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो

 6. जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

 7. स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SLC / CLC)

 8. एडमिशन फीस (नकद या ऑनलाइन माध्यम के लिए आवश्यक राशि)

महत्वपूर्ण सूचना:

छात्र और अभिभावक कृपया ध्यान दें कि एडमिशन से जुड़ी किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बचें। सीटों की उपलब्धता और आधिकारिक तारीखों की सटीक जानकारी केवल बिहार बोर्ड के ऑफिशियल पोर्टल ofssbihar.net पर ही जारी की जाती है। किसी भी अपडेट के लिए रोज़ाना आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

2nd merit list Link
3rd merit list Link 
WhatsApp chalana Link 

Bihar board 11th admission second merit list 2026

 

TMBU UG Admission 2026: जारी हुआ स्नातक सेमेस्टर-1 नामांकन का ऑफिशियल शेड्यूल, यहाँ देखें हर एक जरूरी तारीख

 

Exit mobile version