Site icon F khabar

20 February Class 10th social science Objective Question 2026

20 February Class 10th social science Objective Question 2026

2026 सामाजिक विज्ञान (द्वितीय पाली) – बिहार बोर्ड प्रश्न पत्र

खण्ड-अ (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)

निर्देश: प्रश्न संख्या 1 से 80 तक के प्रत्येक प्रश्न के साथ चार विकल्प दिए गए हैं जिनमें से एक सही है। अपने द्वारा चुने गए सही विकल्प को OMR-शीट पर चिन्हित करें। केवल 40 प्रश्नों का ही उत्तर दें।

  1. लोहे की मात्रा अधिक होने के कारण कौन-सी मृदा अनुर्वर होती जा रही है?
    • (A) जलोढ़ मृदा
    • (B) काली मृदा
    • (C) लैटेराइट मृदा
    • (D) मरुस्थलीय मृदा
  2. रेगुर मृदा का सर्वाधिक विस्तार किस राज्य में है?
    • (A) महाराष्ट्र
    • (B) उत्तर प्रदेश
    • (C) केरल
    • (D) पंजाब
  3. सिमलीपाल वन्य जीव अभयारण्य कहाँ स्थित है?
    • (A) उत्तराखण्ड
    • (B) ओडिशा
    • (C) गुजरात
    • (D) त्रिपुरा
  4. कर्तन एवं दहन कृषि को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
    • (A) गहन कृषि
    • (B) रोपण कृषि
    • (C) जैविक कृषि
    • (D) झूम कृषि
  5. भारत में सर्वाधिक क्षेत्रफल पर किस फसल की कृषि होती है?
    • (A) गेहूँ
    • (B) चावल
    • (C) दलहन
    • (D) कपास
  6. भारत की सबसे पुरानी तेल शोधन इकाई कौन है?
    • (A) डिगबोई
    • (B) मथुरा
    • (C) बरौनी
    • (D) जामनगर
  7. किस बंदरगाह का नाम दीनदयाल बंदरगाह कर दिया गया है?
    • (A) तूतीकोरिन
    • (B) न्यू मंगलोर
    • (C) कांडला
    • (D) मुंबई
  8. भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण का मुख्यालय कहाँ है?
    • (A) पटना
    • (B) नोएडा
    • (C) फरक्का
    • (D) कोलकाता
  9. निम्नलिखित राष्ट्रीय जलमार्गों में किसकी लंबाई सबसे कम है?
    • (A) राष्ट्रीय जलमार्ग-1
    • (B) राष्ट्रीय जलमार्ग-2
    • (C) राष्ट्रीय जलमार्ग-3
    • (D) राष्ट्रीय जलमार्ग-4
  10. भारत का प्रथम उर्वरक संयंत्र कहाँ स्थापित किया गया था?
    • (A) चुनार
    • (B) कोरबा
    • (C) बर्नपुर
    • (D) सिंदरी
  11. इंदिरा गाँधी नहर किस राज्य में स्थित है?
    • (A) राजस्थान
    • (B) गुजरात
    • (C) उत्तर प्रदेश
    • (D) बिहार
  12. निम्न तेल उत्पादक क्षेत्रों में कौन गुजरात में स्थित है?
    • (A) रुद्रसागर
    • (B) नाहरकटिया
    • (C) अंकलेश्वर
    • (D) डिगबोई
  13. भारत के किस राज्य में मोनाजाइट प्रचुरता में पाया जाता है?
    • (A) ओडिशा
    • (B) केरल
    • (C) तमिलनाडु
    • (D) आन्ध्र प्रदेश
  14. यूनेस्को द्वारा भारत के कितने जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्रों को मान्यता दी गई है?
    • (A) 12
    • (B) 18
    • (C) 15
    • (D) 20
  15. आलू किस प्रकार की फसल है?
    • (A) जायद
    • (B) खरीफ
    • (C) रबी
    • (D) इनमें से कोई नहीं
  16. कोंकण रेलवे किन दो राज्यों को जोड़ती है?
    • (A) महाराष्ट्र एवं गुजरात
    • (B) महाराष्ट्र एवं कर्नाटक
    • (C) कर्नाटक एवं आन्ध्र प्रदेश
    • (D) महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश
  17. हीराकुंड बांध किस राज्य में अवस्थित है?
    • (A) ओडिशा
    • (B) उत्तराखण्ड
    • (C) मध्य प्रदेश
    • (D) कर्नाटक
  18. भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के सभी लौह इस्पात संयंत्रों का प्रबंध किसके अधीन है?
    • (A) टिस्को (TISCO)
    • (B) सेल (SAIL)
    • (C) भेल (BHEL)
    • (D) इनमें से कोई नहीं
  19. नेल्लोर किस खनिज के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है?
    • (A) अभ्रक
    • (B) बॉक्साइट
    • (C) लौह अयस्क
    • (D) हीरा
  20. भिलाई स्टील संयंत्र किस देश के सहयोग से स्थापित किया गया था?
    • (A) ब्रिटेन
    • (B) रूस
    • (C) जर्मनी
    • (D) फ्रांस
  21. उत्तर और दक्षिण वियतनाम का एकीकरण कब हुआ?
    • (A) अप्रैल 1975
    • (B) मई 1970
    • (C) जुलाई 1965
    • (D) जून 1960
  22. मिरात-ुल-अखबार किसने शुरू किया?
    • (A) बदरुद्दीन तैयबजी
    • (B) फिरोज मेहता
    • (C) दादाभाई नौरोजी
    • (D) राजा राममोहन राय
  23. निम्न में से किसे ‘समाजवादियों की बाइबिल’ कहा जाता है?
    • (A) साम्यवादी घोषणापत्र
    • (B) अप्रैल थिसिस
    • (C) दास कैपिटल
    • (D) इनमें से सभी
  24. 1954 के जेनेवा समझौते के क्रियान्वयन की देखभाल हेतु गठित त्रिसदस्यीय अंतरराष्ट्रीय निगरानी आयोग का सदस्य निम्न में से कौन नहीं था?
    • (A) भारत
    • (B) कनाडा
    • (C) पोलैण्ड
    • (D) फ्रांस
  25. “मुद्रण ईश्वर की दी हुई महानतम देन है।” यह कथन किसका है?
    • (A) मार्टिन लूथर
    • (B) गुटेनबर्ग
    • (C) महात्मा गाँधी
    • (D) कार्ल मार्क्स
  26. निम्न में से सबसे पुराना बैंक कौन-सा है?
    • (A) इंडियन बैंक
    • (B) पंजाब नेशनल बैंक
    • (C) बैंक ऑफ इण्डिया
    • (D) स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया
  27. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम सत्र में कितने प्रतिनिधियों ने भाग लिया?
    • (A) 65
    • (B) 72
    • (C) 75
    • (D) 78
  28. निम्नलिखित में से कौन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का उदारवादी नेता नहीं है?
    • (A) गोपाल कृष्ण गोखले
    • (B) एम० जी० रानाडे
    • (C) बाल गंगाधर तिलक
    • (D) सुरेन्द्र नाथ बनर्जी
  29. बंगाल विभाजन किसने वापस लिया?
    • (A) लॉर्ड कर्जन
    • (B) लॉर्ड हार्डिंग
    • (C) लॉर्ड इरवीन
    • (D) लॉर्ड मिन्टो
  30. मोपला विद्रोह कहाँ हुआ?
    • (A) महाराष्ट्र
    • (B) मध्य प्रदेश
    • (C) बिहार
    • (D) केरल
  31. किस घटना के विरोध स्वरूप रवीन्द्रनाथ टैगोर ने नाइट की उपाधि त्याग दी थी?
    • (A) खिलाफत आन्दोलन
    • (B) चौरी-चौरा कांड
    • (C) जलियाँवाला हत्याकांड
    • (D) साइमन कमिशन
  32. मास्टर दा किनका उपनाम था?
    • (A) सुभाषचन्द्र बोस
    • (B) सूर्य सेन
    • (C) चित्तरंजन दास
    • (D) विपिन चंद्र पाल
  33. इलवर्ट बिल कब पारित हुआ?
    • (A) 1818
    • (B) 1843
    • (C) 1884
    • (D) 1918
  34. कलकत्ता कॉरपोरेशन एक्ट किसके शासनकाल में पारित हुआ?
    • (A) लॉर्ड डलहौजी
    • (B) लॉर्ड कर्जन
    • (C) लॉर्ड रिपन
    • (D) लॉर्ड लिटन
  35. ब्रेस्ट-लिटोवस्क की संधि किन देशों के बीच हुई थी?
    • (A) रूस और फ्रांस
    • (B) रूस और इंग्लैण्ड
    • (C) रूस और अमेरिका
    • (D) रूस और जर्मनी
  36. पेरेस्त्रोइका तथा ग्लासनोस्ट की अवधारणा किसने दी?
    • (A) मिखाइल गोर्वाचोव
    • (B) पुतिन
    • (C) स्टालिन
    • (D) लेनिन
  37. ग्रेगोरियन कैलेंडर जूलियन कैलेंडर से कितने दिन आगे चलता है?
    • (A) 10 दिन
    • (B) 12 दिन
    • (C) 13 दिन
    • (D) 15 दिन
  38. 1853-54 के क्रिमिया युद्ध में कावूर ने किस देश की ओर से युद्ध में सम्मिलित होने की घोषणा की?
    • (A) फ्रांस
    • (B) ऑस्ट्रिया
    • (C) जर्मनी
    • (D) पोलैण्ड
  39. विश्व का पहला समाजवादी शासन स्थापित करने वाला देश कौन है?
    • (A) फ्रांस
    • (B) जर्मनी
    • (C) रूस
    • (D) चीन
  40. यूनानी स्वतंत्रता संग्राम के दौरान तुर्की के समर्थन में कौन था?
    • (A) इंग्लैण्ड
    • (B) फ्रांस
    • (C) मिस्र
    • (D) रूस
  41. भुज किस राज्य में है?
    • (A) राजस्थान
    • (B) गुजरात
    • (C) मध्य प्रदेश
    • (D) कर्नाटक
  42. ज्वालामुखी उद्गार से कौन-सा पदार्थ निकलता है?
    • (A) लावा
    • (B) जलवाष्प
    • (C) गैस
    • (D) इनमें से सभी
  43. निम्न में से किसे बाढ़ का देश कहा जाता है?
    • (A) पाकिस्तान
    • (B) बांग्लादेश
    • (C) इण्डोनेशिया
    • (D) भूटान
  44. किस आपदा का संबंध पृथ्वी की आंतरिक संरचना से है?
    • (A) बाढ़
    • (B) रासायनिक आपदा
    • (C) सुनामी
    • (D) इनमें से सभी
  45. निम्न में से किसमें मूल्य ह्रास का मूल्य शामिल है?
    • (A) NDP
    • (B) NNP
    • (C) GDP
    • (D) इनमें से सभी
  46. ब्रंटलैंड आयोग निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
    • (A) धारणीय विकास
    • (B) गरीबी
    • (C) बेरोजगारी
    • (D) समावेशी विकास
  47. 1949 में भारत सरकार द्वारा गठित राष्ट्रीय आय समिति के अध्यक्ष कौन थे?
    • (A) पी० सी० महालनोबिस
    • (B) दादाभाई नौरोजी
    • (C) एम० एस० स्वामीनाथन
    • (D) साइमन कुजनेट्स
  48. क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की स्थापना कब हुई थी?
    • (A) अगस्त 1952
    • (B) जुलाई 1982
    • (C) अक्टूबर 1975
    • (D) अप्रैल 1980
  49. निम्न में से किस आर्थिक सुधार की प्रक्रिया में बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ मुख्य भूमिका निभा रही हैं?
    • (A) उदारीकरण
    • (B) राष्ट्रीयकरण
    • (C) वैश्वीकरण
    • (D) इनमें से सभी
  50. पूँजी बाजार से प्राप्त ऋणों की परिपक्वता अवधि क्या होती है?
    • (A) अल्पकालीन
    • (B) दीर्घकालीन
    • (C) (A) और (B) दोनों
    • (D) इनमें से कोई नहीं
  51. मानव विकास रिपोर्ट किस घटक के आधार पर तैयार की जाती है?
    • (A) शैक्षिक स्तर
    • (B) स्वास्थ्य स्थिति
    • (C) प्रति व्यक्ति आय
    • (D) इनमें से सभी
  52. गरीबी के कुचक्र की अवधारणा किसने दी?
    • (A) प्रो० केन्स
    • (B) प्रो० मार्शल
    • (C) रेगनर नर्क्स
    • (D) एडम स्मिथ
  53. गरीबी रेखा निर्धारण हेतु कैलोरी मापदण्ड किसके सुझाव पर निर्धारित किया गया?
    • (A) तेंदुलकर समिति
    • (B) लकड़ावाला समिति
    • (C) योजना आयोग
    • (D) रंगराजन समिति
  54. सहकारिता प्रांतीय सरकारों का हस्तांतरित विषय कब बना?
    • (A) 1904
    • (B) 1912
    • (C) 1914
    • (D) 1919
  55. निम्न में से क्या बिहार के विकास में बाधक है?
    • (A) गरीबी
    • (B) बेरोजगारी
    • (C) बाढ़
    • (D) इनमें से सभी
  56. निम्न में से किस देश का HDI रैंक भारत से अच्छा है?
    • (A) नेपाल
    • (B) श्रीलंका
    • (C) पाकिस्तान
    • (D) म्यांमार
  57. निम्न में से क्या पूँजीगत वस्तु का उदाहरण है?
    • (A) ट्रैक्टर
    • (B) उपकरण
    • (C) मशीन
    • (D) इनमें से सभी
  58. कार्यशील जनसंख्या का बड़ा हिस्सा किस क्षेत्र में कार्यरत है?
    • (A) प्राथमिक क्षेत्र
    • (B) द्वितीयक क्षेत्र
    • (C) तृतीयक क्षेत्र
    • (D) इनमें से कोई नहीं
  59. “बिहार के विकास के बिना भारत का विकास संभव नहीं है।” यह कथन किसका है?
    • (A) सरदार वल्लभभाई पटेल
    • (B) ए० पी० जे० अब्दुल कलाम
    • (C) इंदिरा गाँधी
    • (D) कर्पूरी ठाकुर
  60. निम्न में कौन आर्थिक आधारभूत संरचना का अंग है?
    • (A) संचार
    • (B) शिक्षा
    • (C) स्वास्थ्य सुविधाएँ
    • (D) कुशल प्रशासन
  61. विश्व व्यापार संगठन के सदस्य देशों की संख्या कितनी है?
    • (A) 149
    • (B) 164
    • (C) 166
    • (D) इनमें से कोई नहीं
  62. राष्ट्रीय आय को कुल जनसंख्या से भाग देने पर क्या प्राप्त होगा?
    • (A) सीमान्त आय
    • (B) कुल आय
    • (C) कुल बचत
    • (D) प्रति व्यक्ति आय
  63. उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत शिकायत दर्ज करने की समय सीमा क्या है?
    • (A) एक वर्ष
    • (B) दो वर्ष
    • (C) एक माह
    • (D) दो माह
  64. भारत में कार्यरत सार्वजनिक क्षेत्र के वाणिज्यिक बैंकों की संख्या क्या है?
    • (A) 19
    • (B) 12
    • (C) 15
    • (D) 20
  65. दलाल स्ट्रीट निम्न में से किससे संबंधित है?
    • (A) तेल परिशोधन
    • (B) दुग्ध उत्पादन
    • (C) पूँजी बाजार
    • (D) इनमें से कोई नहीं
  66. निम्न में से क्या भारतीय संघीय व्यवस्था की विशेषता नहीं है?
    • (A) दोहरी सरकार
    • (B) स्वतंत्र न्यायपालिका
    • (C) लिखित संविधान
    • (D) दोहरी नागरिकता
  67. स्थानीय स्वशासन को राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों के किस अनुच्छेद में स्थान दिया गया है?
    • (A) अनुच्छेद 31
    • (B) अनुच्छेद 35
    • (C) अनुच्छेद 40
    • (D) अनुच्छेद 51
  68. मुखिया के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित करने के लिए कितने बहुमत की आवश्यकता होती है?
    • (A) एक-चौथाई
    • (B) एक-तिहाई
    • (C) दो-तिहाई
    • (D) इनमें से कोई नहीं
  69. बिहार में एक नगर निगम में अधिकतम कितने वार्ड हो सकते हैं?
    • (A) 37
    • (B) 51
    • (C) 72
    • (D) 75
  70. सप्तदलीय गठबंधन कहाँ बनाया गया था?
    • (A) बांग्लादेश
    • (B) भारत
    • (C) नेपाल
    • (D) चीन
  71. पंचायती राज व्यवस्था से संबंधित समिति कौन है?
    • (A) अशोक मेहता समिति
    • (B) बलवंत राय मेहता समिति
    • (C) (A) और (B) दोनों
    • (D) तेंदुलकर समिति
  72. नेपाल में लोकतंत्र की स्थापना कब हुई?
    • (A) 2002
    • (B) 2004
    • (C) 2006
    • (D) 2008
  73. निम्न में से कहाँ महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था है?
    • (A) लोकसभा
    • (B) विधानसभा
    • (C) पंचायती राज
    • (D) इनमें से सभी
  74. निम्न में से किसके विरुद्ध चिली में जनसंघर्ष हुआ था?
    • (A) राजतंत्र
    • (B) सैनिक तानाशाही
    • (C) समाजवाद
    • (D) साम्यवाद
  75. शिरोमणी अकाली दल किस राज्य का राजनीतिक दल है?
    • (A) हरियाणा
    • (B) झारखंड
    • (C) पंजाब
    • (D) हिमाचल प्रदेश
  76. निम्न में किसे नगर का प्रथम नागरिक माना जाता है?
    • (A) मुखिया
    • (B) सरपंच
    • (C) महापौर
    • (D) पंचायत सचिव
  77. सामाजिक विभाजनों को हल करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?
    • (A) राजतंत्र
    • (B) लोकतंत्र
    • (C) सैनिक तानाशाही
    • (D) जन संघर्ष
  78. 2024 में कौन-सी लोकसभा का चुनाव हुआ था?
    • (A) 14वीं
    • (B) 15वीं
    • (C) 18वीं
    • (D) 20वीं
  79. भारतीय लोकतंत्र में सत्ता के विरुद्ध जन आक्रोश किस दशक से प्रारंभ हुआ?
    • (A) 1960 के दशक में
    • (B) 1970 के दशक में
    • (C) 1980 के दशक में
    • (D) 1990 के दशक में
  80. संविधान की ग्यारहवीं (11वीं) अनुसूची का संबंध किससे है?
    • (A) नगरपालिका
    • (B) ग्राम पंचायत
    • (C) आपातकाल
    • (D) मौलिक अधिकार

BSEB Social Science Examination 2026

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना

अपना नाम दर्ज करें और परीक्षा शुरू करें

उत्तर कुंजी (Answer Key)

Q.NoAnsQ.NoAnsQ.NoAnsQ.NoAns
1(C)21(A)41(B)61(C)
2(A)22(D)42(D)62(D)
3(B)23(C)43(B)63(B)
4(D)24(D)44(C)64(B)
5(B)25(A)45(D)65(C)
6(A)26(D)46(A)66(D)
7(C)27(B)47(A)67(C)
8(B)28(C)48(C)68(C)
9(C)29(B)49(C)69(D)
1030(D)50(B)70(C)
11(A)31(C)51(D)71(C)
12(C)32(B)52(C)72(D)
13(B)33(C)53(B)73(C)
14(A)34(B)54(D)74(B)
15(C)35(D)55(D)75(C)
16(B)36(A)56(B)76(C)
17(A)37(C)57(D)77(B)
18(B)38(A)58(A)78(C)
19(A)39(C)59(B)79(B)
20(B)40(C)60(A)80(B)
Exit mobile version