Purnea University UG Admission 2026
पूर्णिया यूनिवर्सिटी UG एडमिशन 2026-30: संपूर्ण गाइड
पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा चार वर्षीय स्नातक (CBCS) पाठ्यक्रम सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। जो छात्र बिहार बोर्ड (BSEB) या अन्य बोर्ड से इंटर उत्तीर्ण कर चुके हैं, वे अब 07 जून 2026 तक आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
1. पूर्णिया यूनिवर्सिटी UG नामांकन 2026: संपूर्ण टाइमलाइन (Schedule)
आवेदन से लेकर सभी मेरिट लिस्ट और स्पॉट एडमिशन की संभावित तिथियां नीचे दी गई हैं:
नामांकन प्रक्रिया (UG Session 2026-30) महत्वपूर्ण तिथि संभावित अवधि
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि :–26 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि :– 07 जून 2026 अंतिम मौका है
1st Merit List (प्रथम चयन सूची) :– 12 जून से 15 जून 2026 के बीच
1st Merit List के तहत नामांकन :– 15 जून से 22 जून 2026 तक
2nd Merit List (द्वितीय चयन सूची):– 26 जून से 28 जून 2026 के बीच
2nd Merit List के तहत नामांकन:– 28 जून से 04 जुलाई 2026 तक
3rd Merit List (तृतीय चयन सूची) :– 08 जुलाई से 10 जुलाई 2026 के बीच
3rd Merit List के तहत नामांकन :– 10 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक
Spot / Export Admission :– 20 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक
नामांकन प्रक्रिया की आधिकारिक समाप्ति :– 31 जुलाई 2026 (अंतिम सप्ताह)
2. मेरिट लिस्ट और स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया को समझें
प्रथम, द्वितीय और तृतीय मेरिट लिस्ट प्रक्रिया:
आवेदन बंद होने के बाद छात्रों के इंटर (12वीं) के अंकों और चुने गए कॉलेजों के विकल्प के आधार पर विश्वविद्यालय समर्थ पोर्टल (Samarth Portal) पर मेरिट लिस्ट जारी करेगा।
छात्रों को पोर्टल पर लॉगिन करके अपना :- Offer Letter (अलॉटमेंट लेटर) डाउनलोड करना होगा।
स्लाइड-अप (Slide-Up) नियम: यदि किसी छात्र का नाम किसी मेरिट लिस्ट में आता है, लेकिन वे आवंटित कॉलेज से संतुष्ट नहीं हैं, तो उन्हें पहले उस कॉलेज में नामांकन लेना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही वे अगले राउंड में बेहतर कॉलेज के लिए ‘Slide-Up’ का विकल्प चुन सकेंगे।
स्पॉट / एक्सपोर्ट एडमिशन (Spot Admission):
तीनों नियमित मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद भी यदि कॉलेजों में सीटें खाली रह जाती हैं, तो विश्वविद्यालय ‘स्पॉट राउंड’ शुरू करता है।
इसमें वे छात्र भाग ले सकते हैं जिन्होंने आवेदन तो किया था, लेकिन किसी भी लिस्ट में उनका चयन नहीं हुआ।
यह प्रक्रिया :– “पहले आओ, पहले पाओ” (First Come, First Served) के आधार पर काम करती है। छात्र खाली सीटों की उपलब्धता देखकर सीधे कॉलेज के पोर्टल या काउंटर के माध्यम से ऑन-स्पॉट दाखिला ले सकते हैं।
3. नामांकन के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents Required)
नामांकन के लिए कॉलेज जाने से पहले छात्र नीचे दिए गए सभी दस्तावेजों की मूल प्रति (Original) और दो सेट स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी (Photocopy) तैयार रखें:
1. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की प्रिंट आउट कॉपी (Application Form)
2. अलॉटमेंट लेटर / ऑफर लेटर (चयन सूची में नाम आने के बाद डाउनलोड करें)
3. मैट्रिक (10वीं) का अंकपत्र (Marksheet) और प्रमाण पत्र
4. इंटरमीडिएट (12वीं) का अंकपत्र और एडमिट कार्ड
5. विद्यालय/महाविद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र (SLC / CLC) – मूल प्रति
6. माइग्रेशन सर्टिफिकेट (Migration Certificate) – अन्य बोर्ड के छात्रों के लिए*
7. जाति प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र (यदि आरक्षण या शुल्क छूट का लाभ चाहिए)
8. पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो (4 प्रतियां)
9. आधार कार्ड
विशेष नोट (BSEB छात्रों के लिए): इस वर्ष इंटर पास हुए जिन छात्रों के पास अभी तक स्कूल से मूल अंकपत्र (Original Marksheet) प्राप्त नहीं हुआ है, वे DigiLocker से डाउनलोड की गई मार्कशीट या इंटरनेट की का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि, कॉलेज में सत्यापन के समय इसे अपने स्कूल/कॉलेज के प्राचार्य से प्रमाणित (Attest) करवाना आवश्यक हो सकता है।
Bihar Scholarship 2026 Registration Start | Step By Step Online Apply














