BSEB Dummy Admit Card 2027: 10th & 12th कब आएगा? Direct Link
BSEB Class 10th, 12th Dummy Admit Card 2027: कब होगा जारी और क्यों है यह जरूरी, जानें पूरी प्रक्रिया
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटर) के Dummy Admit Card 1 नवंबर 2026 मे हो गया जारी। जो भी छात्र वर्ष 2027 में बिहार बोर्ड की वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
यदि आप भी इस साल परीक्षा देने जा रहे हैं, तो आपके लिए डमी एडमिट कार्ड से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात जानना बेहद जरूरी है, ताकि फाइनल परीक्षा में बैठने से पहले आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

डमी एडमिट कार्ड क्या होता है और यह क्यों जरूरी है?
बिहार बोर्ड फाइनल (Original) एडमिट कार्ड जारी करने से पहले सभी छात्रों के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी करता है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को उनके विवरणों (Details) की जांच करने का एक मौका देना है। यदि ऑनलाइन फॉर्म भरते समय कोई गलती हो गई हो, तो उसे फाइनल एडमिट कार्ड छपने से पहले सुधारा जा सके।

महत्वपूर्ण संभावित तिथियां (BSEB Schedule 2026-27)
- 1st Dummy Admit Card जारी होने की तिथि: 1 नवंबर 2026
- त्रुटि सुधार (Correction Window): 7 नवंबर 2026 तक
- फाइनल एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: जनवरी 2027
- वार्षिक बोर्ड परीक्षा: फरवरी 2027
डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इन 5 बातों की जांच जरूर करें
जैसे ही आप अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें, नीचे दी गई जानकारियों को अपने असली दस्तावेजों (जैसे- रजिस्ट्रेशन कार्ड/कागजात) से जरूर मिलाएं:
- स्पेलिंग (Spelling Check): आपके नाम, माता का नाम और पिता के नाम की स्पेलिंग बिल्कुल सही होनी चाहिए।
- तस्वीर और हस्ताक्षर: कार्ड पर आपकी अपनी ही फोटो और साफ सिग्नेचर होने चाहिए।
- विषय और स्ट्रीम: 12वीं के छात्र अपनी फैकल्टी (Science/Arts/Commerce) और सभी चयनित विषयों (Subjects) की जांच अच्छे से कर लें।
- जन्म तिथि और लिंग: आपकी जन्म तिथि (Date of Birth) और लिंग (Gender) सही दर्ज होना चाहिए।
- जाति और श्रेणी: आपकी कैटेगरी (General/OBC/SC/ST) में कोई गलती नहीं होनी चाहिए।
- महत्वपूर्ण नियम: बिहार बोर्ड के नियमानुसार, छात्र या माता-पिता के पूरे नाम में बदलाव संभव नहीं होता है, केवल स्पेलिंग की गलतियों को सुधारा जा सकता है। पूरा नाम बदलने का प्रयास करने पर आपकी उम्मीदवारी (Candidature) रद्द की जा सकती है।
यदि डमी एडमिट कार्ड में कोई गलती हो, तो कैसे सुधारें?
यदि आपको अपने डमी एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि (Error) मिलती है, तो घबराएं नहीं। आप इसे बहुत आसानी से अपने स्कूल/कॉलेज के माध्यम से ऑनलाइन सुधरवा सकते हैं। इसकी प्रक्रिया निम्नलिखित है:
- सबसे पहले अपने डमी एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट (Photo Copy) निकालें।
- जहाँ पर गलती है, उसे पेन से मार्क करें और उसके बगल में सही जानकारी लिखें।
- नीचे अपने हस्ताक्षर (Signature) करें।
- इसके बाद, इस कॉपी को अपने स्कूल या कॉलेज के प्रधानाचार्य (Principal) के पास जमा कर दें।
- आपके स्कूल प्रशासन द्वारा आपके विवरण को बोर्ड के आधिकारिक लॉगिन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अपडेट कर दिया जाएगा।
बिहार बोर्ड डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
छात्र खुद भी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके बोर्ड की वेबसाइट से डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं: 10th and 12th Dummy Admit Card 2027′ के लिंक पर क्लिक करें।

